अफगानिस्तान में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है: गुटेरेस
14-Aug-2021 02:13 PM 5642
संयुक्त राष्ट्र/काबुल, 14 अगस्त (AGENCY) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि अफगानिस्तान में स्थिति तेजी से नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। श्री गुटेरेस ने तालिबान से अफगानिस्तान में हमलों को तुरंत रोकने और शांति वार्ता पर लौटने के लिये कहा है। उन्होंने कहा कि सैन्य बलों के माध्यम से सत्ता हथियाना एक हारने वाला प्रस्ताव है। अफगानिस्तान में विदेशी सैनिकों की वापसी के बीच तालिबान के हमले बढ़ गये हैं।तालिबान ने अब तक अफगानिस्तान के 34 प्रांतीय राजधानियों में से लगभग आधे और इस दक्षिण एशियाई देश के लगभग दो-तिहाई हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है और शनिवार को इसके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से महज 50 किलोमीटर दूर तक पहुंच जाने की रिपोर्टें सामने आई हैं। श्री गुटेरेस ने शुक्रवार को कहा, “मैं सभी पक्षों को नागरिकों की रक्षा करने के उनके दायित्व की याद दिल रहा हूं। मैं तालिबान से हमलों को तुरंत समाप्त करने और शांति वार्ता पर लौटने का आह्वान करता हूं।” उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। प्रत्येक दिन संघर्ष की वजह से नागरिकों विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की जिंदगी खराब हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^