अफगानिस्तान विस्फोट में करीब 17 लोगों की मौत
13-Oct-2023 07:03 PM 4418
काबुल, 13 अक्टूबर (वार्ता/स्पूतनिक) अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास विस्फोट में करीब 17 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, अफगानिस्तान के एरियाना न्यूज ब्रॉडकास्टर ने बताया कि बगलान प्रांत की राजधानी पोल-ए-खोमरी में शुक्रवार की प्रार्थना के दौरान एक विस्फोट हुआ। विस्फोट के बारे फिलहाल विस्तार से जानकारी नहीं मिल सकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^