अफगानिस्तानः मदरसा में विस्फोट, 10 लोग घायल
02-Jul-2022 07:48 PM 7658
काबुल, 02 जुलाई (AGENCY) अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में एक मदरसे में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक यह विस्फोट रोडत जिले में कल रात में हुआ। एक विस्फोटक उपकरण के कारण यह विस्फोट हुआ। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि आठ लोग घायल हुए हैं और किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^