अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘द लेडी किलर’ का ट्रेलर रिलीज
30-Oct-2023 02:11 PM 6489
मुंबई, 30 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म ‘द लेडी किलर’का ट्रेलर रिलीज हो गया है।अजय बहल निर्देशित फिल्म ‘द लेडी किलर’ की कहानी एक छोटे शहर के प्लेबॉय और एक खतरनाक लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ट्रेलर की शुरुआत में अर्जुन एक महाराजा के रॉयल बंगले में किसी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। यहां उनकी मुलाकात भूमि से होती है, जिससे बाद में वो प्यार करने लगते हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब भूमि एक खतरनाक महिला के तौर पर सामने आती हैं। फिल्म ‘द लेडी किलर’ 03 नवंबर को रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^