अर्जुन कपूर फिल्म कुत्ते का ट्रेलर रिलीज
20-Dec-2022 07:00 PM 1948
मुंबई, 20 दिसंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म कुत्ते का ट्रेलर रिलीज हो गया है।बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुत्ते’ में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'कुत्ते' के ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन कपूर से होती है, जो जंगल में बाकी लोगों से घिरे रहते हैं। यह सब के सब उन्हें पकड़ने के लिए आते हैं। सभी के हाथों में गन होती है और उन्हें एक साथ देखते ही अर्जुन कपूर गाली देते हुए बोलते हैं, 'शराफत का जमाना ही नहीं रहा।'गौरतलब है कि ‘कुत्ते’ का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आसमान भारद्वाज निर्देशत यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है।यह फिल्म 13 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^