अरविंद अकेला कल्लू का गाना ओराए वाला नइखे रिलीज
10-Jun-2024 01:22 PM 4435
मुंबई, 10 जून (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ओराए वाला नइखे रिलीज हो गया है।ओराए वाला नइखे गाना में कल्लू के साथ अभिनेत्री आस्था सिंह नज़र आ रही हैं। कल्लू ने यह गाना शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है।कल्लू का गाना ओराए वाला नइखे वेव म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। कल्लू ने कहा कि गाना ओराए वाला नइखे मेरे लिए बेहद ख़ास है। मैंने इस गाने को खूब एन्जॉय किया है और मुझे लगता है कि यह गाना मेरे फैंस को भी पसंद आ रहा है।शिवानी सिंह और आस्था सिंह, इस गाने की ब्यूटी हैं और सुर, संगीत और अभिनय का भी बेजोड़ संगम गाने को ख़ास बनता है। आप भी इस गाने को खूब सुनिए और मस्ती करिये। गाना ओराए वाला नइखे के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^