अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'टिकुलिया' रिलीज
21-Apr-2023 02:36 PM 4776
मुंबई, 21 अप्रैल (संवाददाता) भोजपुरी अभिनेता-गायक अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘टिकुलिया’ रिलीज हो गया है।'टिकुलिया' गाना को एस आर के म्यूजिक से रिलीज किया गया है, जिसमें कल्लू और मैरी की केमेस्ट्री नजर आ रही है।कल्लू ने कहा कि भोजपुरी के गाने धीरे-धीरे गैर भोजपुरी भाषी के बीच में भी लोकप्रिय हो रहे है। यह इस वजह से हुआ कि हम सबों ने भोजपुरी की बेहतरी के लिए क्वालिटी प्रधान प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आज भोजपुरी के दर्शकों और श्रोताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिस वजह से आईपीएल जैसे स्पोर्ट्स में भी भोजपुरी कमेंट्री का प्रसारण किया जा रहा है। कल्लू ने कहा कि हमारा गाना हर बार की तरह अपने श्रोताओं को समर्पित है। इसलिए उम्मीद है कि उनका आशीर्वाद हमें मिलेगा और गाने को जमकर हिटस मिलेंगे। गाना 'टिकुलिया' का लिरिक्स मुकेश मिश्रा का है। म्यूजिक विकी वोक्स का है। परिकल्पना अरविंद मिश्रा ने तैयार की हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^