सेना के लांसनायक गया जंक्‍शन पर चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार
09-Dec-2021 02:10 PM 44714
गया। रेल पुलिस की टीम ने गया जंक्शन पर मंगलवार की रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से सफर कर रहे सेना के लांस नायक को चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अनिल कुमार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के खेर थाना क्षेत्र के माया रामगढ़ी निवासी हैं। वे वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल की यूनिट जाट रेजीमेंट में लांसनायक के पद पर कार्यरत है। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जीआरपी टीम की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान संपर्क क्रांति एक्सप्रेस टे्रन से जवान को पकड़ा गया। गया जंक्शन पर जैसे ही ट्रेन खड़ी हुई, टीम ने कोच संख्या डी-वन की बर्थ संख्या 33 पर सफर कर रहे यात्री के बैग की जांच की। जांच में चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद होने पर रेल पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जवान के विरुद्ध रेल थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। arrested liquor..///..armys-lansanayak-arrested-with-four-bottles-of-english-liquor-at-gaya-junction-332979
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^