असम के परिसीमन प्रस्ताव के मसौदे में खामियां , आप ने लगाया आरोप
07-Jul-2023 10:43 PM 3016
नयी दिल्ली 07 जुलाई (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की ओर से हाल ही में असम के परिसीमन के लिए प्रस्तावित मसौदे में कई खामियां हैं। आप नेता एवं पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी राजेश शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव आयोग ने कई जगहों पर एक ही गांव को अलग-अलग विधानसभाओं में बांट दिया है और लोग अब इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने परिसीमन मसौदे पर अपनी आपत्ति जताई है क्योंकि इस मसौदे में जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि अतार्किक परिसीमन मसौदे के खिलाफ आप असम के लोगों के साथ मिलकर संघर्ष करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^