औरैया में दर्शनार्थियों से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 22 घायल
22-Aug-2023 05:54 PM 4996
औरैया, 22 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में जनेतपुर के पास मंगलवार सुबह दर्शनार्थियों से भरी एक बस ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गयी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 22 से अधिक यात्री घायल हो गए। दर्शनार्थियों से भरी बस खागा फतेहपुर से मथुरा की ओर जा रही थी। बस में ज्यादातर वृद्ध महिलाएं सवार थी जो कि दर्शन के लिए मथुरा जा रही थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी दर्शनार्थियों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद सवारियों को रोडवेज से वापसी फतेहपुर भेजा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^