अयाेध्या:गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरू पूजन का हुआ आयोजन
02-Jul-2023 07:36 PM 2742
अयोध्या,02 जुलाई (संवाददाता) विश्व हिन्दू परिषद मुख्यालय कारसेवकपुरम् में श्रीराम वेद विद्यालय में गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रविवार को भगवा ध्वज को प्रणाम कर गुरूपूजन आयोजित हुआ। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने पूजन कार्यक्रम में वेद बटुकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि गुरू पूजन परम्परा आदि काल से चली आ रही है। हमारी जन्मदात्री मां हमारी प्रथम गुरू, इसी प्रकार जीवन की ज्यों-ज्यों प्रगति होती जाती है हमारे जीवन में गुरू की संख्या में वृद्धि होती है। हम अकेले कुछ नहीं कर सकते, हमें गुरू की आवश्यकता पड़ती है। जिनसे हमने कुछ सीखा है उन्हीं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना हमारा दायित्व है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^