अयोध्या धाम पहुंचकर धन्य हुआ जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
05-Mar-2024 12:00 AM 921

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने से जीवन धन्य हो गया है। कई जन्मों के पुण्य का प्रसाद है यह दर्शन। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां प्रभु राम स्वयं अपने रूप में विराजमान हैं। भगवान राम के गृभ-गृह और अन्य स्थानों के दर्शन का सौभाग्य मिला। भगवान राम और महाकाल सभी पर कृपा करें और सनातन संस्कृति की ध्वजा इसी तरह लहराती रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मध्यप्रदेश मंत्रि- परिषद के सदस्यों के साथ विशेष विमान द्वारा भोपाल से अयोध्या पहुंचने के पश्चात टीवी चैनल्स प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी से देश का एक-एक नागरिक जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री जी का ध्येय वाक्य है कि समूचा भारत देश उनका परिवार है। ये उनके उद्दात विचार हैं। हमें गर्व है कि वे हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री हैं। बच्चा-बच्चा उनके प्रति श्रद्धानवत है और उनके परिवार के इस भाव का स्वागत करता है। उनके नेतृत्व में हम सभी राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^