अयोध्या में श्री रामलला की 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा हम सबके लिए दीपावली के समान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
21-Jan-2024 12:00 AM 628

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा होने जा रही है, यह अवसर हम सबके लिए दीपावली की तरह है। दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है भोपाल में आज श्री राम मंदिर में धनतेरस का त्यौहार मना कर भोपाल को अयोध्या से जोड़ दिया गया है । उन्होंने कहा कि आनंद नगर में यह कार्यक्रम हो रहा है यह और खुशी की बात है जहां आनंद है वहीं भगवान श्री राम हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^