अयोध्या : कल से शुरु होगा श्रीराम मंत्र महायज्ञ, आ सकते हैं योगी और शिवराज
04-Oct-2022 06:51 PM 2557
अयोध्या, 03 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में बुधवार से श्रीराममंत्र महायज्ञ का शुभारंभ हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक एवं श्रीरामहर्षण मैथिल सख्यपीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट चारूशीला मंदिर के महंत जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य महाराज ने बताया कि कल से अयोध्या धाम में श्रीराममंत्र महायज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया इस महायज्ञ में 1 करोड़ 30 लाख आहुतियां होंगी। साथ ही 501 जापको द्वारा 13 करोड़ षड़ाक्षर श्रीराम मंत्र का जप किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^