अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुस्लिम को भी आना चाहिए : गुलाम अली
13-Jan-2024 08:21 PM 4316
जौनपुर, 13 जनवरी (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने शनिवार कहा कि राम मंदिर के निर्माण का वेलकम मुसलमान भी कर रहा है और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुस्लिम को भी आना चाहिए। श्री खटाना जम्मू-कश्मीर से सीधे जौनपुर पहुंचने के पश्चात मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में आज शनिवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश के सभी चारों मठों के पीठाधीश्वर द्वारा उठाए गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति बहुत गहरी है, अयोध्या एक पवित्र स्थान है। दुनियां में कोई भी ऐसा नहीं है जहां उतार चढ़ाव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की एक पहचान है, भाजपा सभी की सुनती है। हमारी तहजीब ही हमारी ताकत है इसलिए तो हम सबसे बड़े लोकतंत्र बने हुए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^