बादल सरकार ने निजी कंपनियां को फायदा पहुंचाने के लिए किए महंगे बिजली समझौते: कंग
18-Aug-2023 07:08 PM 8601
चंडीगढ़, 18 अगस्त (संवाददाता) पंजाब आम आदमी पार्टी ने अकाली-भाजपा गठबंधन की पूर्व सरकार पर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझकर महंगी बिजली खरीद समझौते करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने शुक्रवार को अकाली दल से सवाल किया कि जब 2023 में ढ़ाई रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीदी जा सकती है तो 2007-08 में 7.5 और आठ रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली क्यों खरीदी गई। उन्होंने मान सरकार के 1200 मेगावाट सौर ऊर्जा समझौते के बहाने अकाली दल और भाजपा पर निशाना साधते हुए 2007 से 2017 तक रही अकाली-भाजपा सरकार पर जानबूझकर महंगी बिजली खरीदने का आरोप लगाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^