बाढ़ से फसलों के हुए नुकसान की भरपायी के लिए 186 करोड़ रुपए जारी: जिम्पा
22-Aug-2023 07:38 PM 7430
चंडीगढ़, 22 अगस्त (संवाददाता) पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ प्रभावित जि़लों के किसानों की फ़सल के हुए नुकसान की भरपायी के लिए 186 करोड़ रुपए से भी ज़्यादा की राशि जारी कर दी है। जिम्पा ने बताया कि राज्य के 16 जि़लों के उपायुक्तों को प्राकृतिक आपदा राहत कोष में से फसलों के हुए नुकसान संबंधी राहत देने के लिए धन जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई और अगस्त महीने में राज्य के कई इलाकों में बाढ़ के कारण किसानों की फ़सल खऱाब हुई है। राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में विशेष गिरदावरी करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 15 अगस्त को बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ किया वायदा निभाया और मुआवज़े के चैक सौंपे। आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि बाढ़ के कारण फसलों के हुए नुकसान संबंधी राहत देने के लिए संगरूर जि़ले को 26 करोड़ 8 लाख 34,400 रुपए, फिऱोज़पुर जि़ले को 22 करोड़ 44 लाख रुपए, तरन तारन को 26 करोड़ 52 लाख रुपए, पटियाला को 59 करोड़ 50 लाख रुपए और मानसा को 12 करोड़ 92 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इसी तरह अमृतसर जि़ले को 3 करोड़ 73 लाख 18,400 रुपए, फाजि़ल्का को 8 करोड़ 77 लाख 6,400 रुपए, गुरदासपुर को 5 करोड़ 84 लाख 80 हज़ार रुपए, जालंधर को 2 करोड़ 31 लाख 26,800 रुपए, लुधियाना को 2 करोड़ 31 लाख 26,800, मोगा को 3 करोड़ 99 लाख 77,200 रुपए, रूपनगर को 18 लाख 45,520 रुपए, पठानकोट को 64 लाख 60 हज़ार रुपए, एस.बी.एस. नगर को 1 करोड़ 25 लाख 52,800 रुपए, फतेहगढ़ साहिब को 1 करोड़ 59 लाख 98,700 रुपए और एस.ए.एस. नगर को 1 करोड़ 73 लाख 40 हज़ार रुपए की राशि दी गई है। जिम्पा ने बताया कि यह कुल राशि 186 करोड़ 12 लाख 63,020 रुपए बनती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ख़ुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके ज़मीनी स्थिति का पता लेते रहे हैं और अब प्रभावित जि़लों के लोगों की मदद के लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है। जिम्पा ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा राहत सम्बन्धी और लोगों की फीडबैक के बारे ज़िला स्तर पर उपायुक्तों से समय-समय पर लगातार रिपोर्ट ली जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^