बागपत में योगी ने किया 351 करोड़ की 281 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
12-Feb-2025 08:15 PM 3788
बागपत, 12 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली कस्बे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को किसान मसीहा व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व़ चौधरी अजित सिंह की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद में 351 करोड़ से बनने वाली लगभग 281 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। जनपद के छपरौली कस्बे में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का विधि विधान के साथ बुधवार को अनावरण किया। उनके साथ कौशल विकास एवं उद्यमशीलता व शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार चौ जयन्त सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जहां एक तरफ विपक्षी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए विकास विरोधी बताया, वहीं उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकासपरक योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है, जिसके तहत प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^