बागपत: मुठभेड़ में 07 लुटेरे गिरफ्तार,बैंक कर्मचारियों से लूटे गए डेढ़ लाख बरामद
01-Oct-2023 04:33 PM 1993
बागपत 01 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बागपत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सात लुटेरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से बैंक कर्मचारियों से लूटी गई करीब डेढ़ लाख की रकम, दो तमंचे व दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आज यहां प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि 26 सितंबर को थाना रमाला पर वादी विकास पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी कस्बा बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर ने सूचना दी थी कि अज्ञात बदमाशों ने उसके व उसके साथी कुलदीप कुमार से 1.98 लाख रुपये व दोनों के मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल लूटकर भाग गये। इस बाबत तहरीर के आधार पर थाना रमाला पर लूट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^