बागवानी फसलों का रकबा बढ़कर 292.67 लाख हेक्टेयर
25-Jun-2025 07:59 PM 2295
नयी दिल्ली, 25 जून (संवाददाता) फल-सब्जी और आलू-प्याज की पैदावार में वृद्धि के साथ देशभर में बागवानी फसलों का रकबा वर्ष 2024-25 में गत वर्ष से 1.81 लाख हेक्टेयर बढ़कर 292.67 लाख हेक्टयर हो गया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यहां बागवानी फसल का द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी किया। उन्होंने बताया कि बागवानी फसलों की पैदावार 3.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन हो गयी। वर्ष 2023-24 की तुलना में बागवानी फसलों की पैदावार 129.80 लाख टन ज़्यादा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^