बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के लिए वर्ष 2022-23 का दूसरा अग्रिम अनुमान
18-Oct-2023 09:54 PM 4101
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (संवाददाता) कृषि मंत्रालय ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के लिए वर्ष 2022-23 का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। इसके अनुसार, वर्ष 2022-23 में देश में कुल बागवानी उत्पादन रिकाॅर्ड 35 करोड़ 19 लाख टन होने का अनुमान है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,“देश में खाद्यान्न के साथ ही बागवानी का भी लगातार रिकाॅर्ड उत्पादन हो रहा है, जो हमारे किसान भाइयों-बहनों की अथक मेहनत, वैज्ञानिकों की कुशलता तथा किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सद्परिणाम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^