बागेश्वर में 11 बजे तक हुआ 23 फीसदी मतदान
05-Sep-2023 12:33 PM 4378
बागेश्वर, 05 सितंबर (संवाददाता) उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा (विस) क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक 22.94 फीसदी हुआ है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि अभी तक हुए मतदान में कांग्रेस,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी, जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा अनेक दिव्यांग भी वोट डालने पहुंच चुके हैं। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह है। मंडल आयुक्त दीपक रावत और पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान से संबंधी जानकारी ली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^