बाहरी राज्यों में किलो के हिसाब से सेब नहीं खरीदा तो कोर्ट जाएगी सरकारः नेगी
19-Aug-2023 11:07 PM 7744
शिमला, 19 अगस्त (संवाददाता) चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ आढ़तियों ने किलो के हिसाब से सेब खरीद करने पर हामी भरी है तथा कुछ आढ़ती किलो के हिसाब से सेब खरीद भी रहे हैं, लेकिन अगर बाहरी राज्यों में कानून लागू नहीं किया जाएगा तो प्रदेश सरकार कोर्ट का रुख करेगी। यह बात बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को यहां कही। उन्होंने कहा कि कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) एक्ट के तहत प्रदेश के साथ बाहरी राज्यों की मंडियों में भी वजन के हिसाब से सेब खरीद शुरू होनी चाहिए। चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ आढ़तियों ने किलो के हिसाब से सेब खरीद करने पर हामी भरी है तथा कुछ आढ़ती किलो के हिसाब से सेब खरीद भी रहे हैं, लेकिन अगर बाहरी राज्यों में कानून लागू नहीं किया जाएगा तो प्रदेश सरकार कोर्ट का रुख करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^