बाजपुर में सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत
07-Sep-2023 05:44 PM 2918
बाजपुर/नैनीताल, 07 सितम्बर (संवाददाता) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य सात घायल हो गये। मृतक तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निवासी राकेश अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव ऊधमसिंह नगर के महेशपुरा आये थे। आज वह परिवार के साथ वैन में सवार होकर हरिपुरा जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नमूना गांव के पास उनकी वैन और विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल की भिड़त हो गयी। इस दुर्घटना में तीनों मोटरसाइकिल सवार सुमित, रिफाकत और शराफत निवासी बरहैनी गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यहां तीनों की मौत हो गयी। वैन में सवार राकेश, अमरावती, ममता, रोहित, अमन, वंदना और गोविंद भी घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^