बाराबंकी: बस टकरायी सरिया लदे डीसीएम से, दो मरे छह घायल
07-Sep-2023 12:45 PM 8941
बाराबंकी 07 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी सरिया लदी डीसीएम में पीछे से आई बेकाबू बस टकरा गयी। इस भीषण हादसे में बस के परखचे उड़ गए और सरिया भी बसों की खिड़की तोड़ यात्रियों के शरीर में घुस गए। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी साथ ही छह लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बुुधवार देर रात मसौली थाना क्षेत्र में हुआ जहां बिंदौरा गांव के पास डीसीएम पंचर होने के बाद सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान बाराबंकी की ओर से सवारी लेकर गोंडा जा रही तेज रफ्तार निजी बस पीछे से डीसीएम में घुस गई। डीसीएम में लदी सरिया बाहर की ओर निकली थी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम की सरिया बस को चीरती हुई अंदर घुस गईं। बताया जाता है कि उस समय बस में करीब 10 यात्री थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि पूरा हाईवे जाम था। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर सरिया के बीच फंसे दो शव निकलवाए जबकि एक को तुरंत एंबुलेंस से केजीएमयू भेज दिया गया। छह अन्य घायलों को बड़ागांव सीएचसी भेजवाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^