बारिश-बाढ़ में हिमाचल में हुए नुक़सान से राहत के लिए सिंह से मिले ठाकुर
08-Aug-2023 08:39 PM 2726
नयी दिल्ली/शिमला, 08 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराह सिंह ठाकुर मंगलवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मिले। श्री ठाकुर ने ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री से भेंट के दौरान बारिश व बाढ़ से हिमाचल में सड़कों व घरों को हुए नुक़सान से राहत देने का अनुरोध किया। श्री गिरिराज सिंह से प्रधानमन्त्री ग्रामीण सड़क योजना में 2700 किलोमीटर की सड़कें व आवास योजना में 5000 घरों के निर्माण की माँग की। ग्रामीण विकास मंत्री ने 2700 किलोमीटर सड़क निर्माण की माँग को तत्काल सहर्ष स्वीकार कर लिया। भेंट के दौरान श्री ठाकुर ने श्री गिरिराज सिंह को हाल के दिनों में हिमाचल में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान से भी अवगत कराया। इस भेंट के दौरान भाजपा हिमाचल के वरिष्ठ नेता व नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा भी उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^