बॉबी देओल और काजोल ने फिल्म गुप्त की सिल्वर जुबली को किया सेलिब्रेट
10-Jul-2022 06:48 PM 7322
मुंबई, 10 जुलाई (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल और अभिनेत्री काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म गुप्त की सिल्वर जुबली को सेलिब्रेट किया है। राजीव राय के निर्देशन में बनी फिल्म गुप्त को प्रदर्शित हुये 25 वर्ष हो गये हैं। फिल्म गुप्त में बॉबी देओल, काजोल और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिका निभायी थी। गुप्त में काजोल ने नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसके लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। फिल्म गुप्त बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। फिल्म गुप्त के 25 साल पूरे होने पर बॉबी देओल और काजोल ने फिल्म की सिल्वर जुबली सेलिब्रेट की है। सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के हाथ में खंजर दिखाई दे रहा हैं। वीडियो में काजोल और बॉबी जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करते दिख रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^