10-Jul-2023 07:07 PM
7034
मुंबई, 10 जुलाई (संवाददाता) जियो स्टूडियोज की मराठी फिल्म बाईपण भारी देवा बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।मराठी फिल्म बाईपण भारी देवा 30 जून को प्रदर्शित हुयी है। 10 दिनों में, इस फिल्म ने 26.19 करोड़ रुपये का कारोबार कर बॉक्स ऑफस पर धूम मचा दी है। इतना ही नही, यह फिल्म सिर्फ एक दिन में 6.10 करोड़ की कमाई कर, मराठी फ़िल्म उद्योग में सबसे बड़ा कलेक्शन करने वाली फिल्म साबित हुई है।माधुरी भोसले और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित, रोहिणी हट्टंगड़ी, वंदना गुप्ते, सुकन्या माने, शिल्पा नवलकर, सुचित्रा बांदेकर और दीपा परब जैसे कलाकारों से सजी केदार शिंदे द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म बाईपण भारी देवा महाराष्ट्र के साथ साथ विदेशों में भी पसंद की जा रही है।...////...