बाउल संगीत परम्परा पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में दो दिवसीय आयोजन
06-Oct-2022 10:24 PM 8827
नयी दिल्ली, 6 अक्तूबर (संवाददाता) यूनेस्को की “मानवता की मौखिक और अमूर्त विरासत की उत्कृष्ट कृतियां” सूची में शामिल बाउल संगीत एवं परम्परा पर यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में शुक्रवार से दो-दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कला केंद्र की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, दातृ फाउंडेशन और एकतारा कलारी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम उद्घाटन “महाभारत” में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री व राजनेत्री रूपा गांगुली करेंगी। प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री शोवना नारायण कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला केंद्र के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय करेंगे। इस कार्यक्रम की संकल्पना कात्यायनी अग्रवाल ने की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^