बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुणे ब्लास्ट मामले को एक साल में पूरा करने के लिए समय बढ़ाया
29-Feb-2024 10:53 PM 8882
मुंबई, 29 फरवरी (संवाददाता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने पुणे के डेक्कन जिमखाना में 2012 में हुए बम विस्फोट मामले में सुनवाई पूरी करने के लिए एक साल का समय बढ़ाने की गुरुवार को अनुमति दे दी। यह विस्तार महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका), आतंकवादी एवं विध्वंशकारी गतिविधियां निरोधक कानून (टाडा), आतंकवाद रोधक अधिनियम (पोटा) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के तहत मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीश के अनुरोध पत्र के बाद दिया गया है। पत्र में अदालत से विभिन्न आधारों पर मुकदमे को समाप्त करने के लिए एक वर्ष का समय देने का अनुरोध किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^