बायें हाथ की गेंदबाजी का सामना करने में इंग्लैंड की मदद करेंगे सौरभ अंबटकर
03-Oct-2023 07:41 PM 3108
मुंबई 03 अक्टूबर (संवाददाता) विश्व कप में बाएं हाथ की तेज़ गेंदबाज़ी का सामना करने की तैयारी में मदद के लिए इंग्लैंड ने सौरभ अंबटकर को साइड आर्म थ्रोअर के रूप में नियुक्त किया है। सौरभ मुंबई और विदर्भ के लिए आयु-समूह क्रिकेट खेल चुके हैं। वह पिछले हफ़्ते गुवाहाटी में इंग्लैंड टीम के साथ थे और अब पूरे टूर्नामेंट में टीम के साथ यात्रा करेंगे। मुख्य कोचिंग स्टाफ़ पर बोझ कम करने के लिए इंग्लैंड ने यह फैसला लिया है। विश्व कप के लिए इंग्लैंड के मुख्य कोचिंग स्टाफ़ में मुख्य कोच मैथ्यू मॉट और उनके सहायक मार्कस ट्रेस्कोथिक (बल्लेबाज़ी कोच), कार्ल हॉपकिंसन (फ़ील्डिंग कोच), रिचर्ड डाउसन (स्पिन गेंदबाज़ी कोच) और डेविड सेकर (सीम गेंदबाज़ी कोच) शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^