बच्चों को शिक्षा शक्ति से सशक्त बनाकर पूरा किया जा सकता है नये ओडिशा का सपना: पटनायक
06-Sep-2023 09:22 AM 8520
भुवनेश्वर, 05 सितंबर (संवाददाता) ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की शक्ति से सशक्त बनाकर नये ओडिशा का सपना साकार किया जा सकता है। श्री पटनायक ने कहा, ओडिशा आदर्श विद्यालयों की स्थापना राज्य की ग्रामीण प्रतिभाओं को अंग्रेजी माध्यम में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए की गई। मुख्यमंत्री ने यह बात ओडिशा आदर्श विद्यालयों में 542 प्राचार्यों और शिक्षकों के एक समारोह में कही। इसके अलावा, 30 प्राचार्यो और शिक्षक भी ओडिशा आदर्श विद्यालयों में शामिल हुए, जिससे एक ही दिन में कुल नियुक्तियां 572 हो गईं। श्री पटनायक ने शिक्षकों और प्राचार्यों को छात्रों की क्षमता को उजागर करने का प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी नियुक्ति ओडिशा आदर्श विद्यालयों के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को बड़े सपने देखने में मदद करने और उनमें वह हासिल करने का आत्मविश्वास पैदा करने के लिए एक सचेत प्रयास होना चाहिए जो अब तक असंभव था। श्री पटनायक ने ढेंकनाल, मयूरभंज, बौध और सुंदरगढ़ में स्थापित नौ छात्रावास भवनों और अंगुल में एक शैक्षणिक भवन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार वेब पोर्टल भी लॉन्च किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^