बदायूं में सड़क हादसे में तीन की मौत
07-Aug-2023 02:31 PM 8600
बदायूँ 07 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिनावर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साले समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात गश्त पर निकली बिनावर पुलिस को बदायूं बरेली मार्ग पर स्थित ग्राम बरखेड़ा के निकट बाइक सवार तीन युवक घायल अवस्था में मिले जिन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^