बदलाव के लिए पार्टी में पेशेवरों का स्वागत: कांग्रेस
22-Dec-2023 06:57 PM 2169
नयी दिल्ली, 22 दिसम्बर (संवाददाता) कांग्रेस ने विभिन्न क्षेत्र के पेशेवरों (प्रोफेशनलों) को राजनीतिक प्रक्रिया में शामिल होकर अपनी बात रखने का आह्वान करते हुए कहा है कि इन पेशेवरों को कांग्रेस में शामिल होकर सामाजिक परिवर्तन, समावेशी समाज और प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत तथा प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रमुख प्रवीन चक्रवर्ती ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पेशेवरों को कांग्रेस में जुड़ना चाहिए और देश के समक्ष जो चुनौती है उसको साधने के लिए कांग्रेस पार्टी को अपना सहयोग देना चाहिए। श्री चक्रवर्ती ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में आज वक्ताओं ने पार्टी नेता राहुल गांधी से कहा है कि पेशेवरों को कांग्रेस से जोड़ने की उनकी पहल अनूठी है। इसी के मद्देनजर प्रोफेशनल कांग्रेस को पुनर्गठित कर इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ने का काम शुरु किया जा रहा है। कांग्रेस इसके लिए एक नवीनीकृत और पुनर्जीवित सदस्यता अभियान शुरू कर रही है। उन्होंने कहा “हम एक प्रगतिशील और समृद्ध भारत के लिए विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों को शामिल करने के लिए अभियान शुरू करेंगे। यह न केवल यात्रा के दूसरे चरण के लिए पेशेवरों को आकर्षित करेगा बल्कि विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों को कांग्रेस में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उनका कहना था कि इसके लिए प्रोफेशनल कांग्रेस का पुनर्गठन किया गया है जिसमें व्यवसाय, कला एवं संस्कृति, शिक्षा जगत तथा नागरिक समाज, खेल, गिग इकोनॉमी तथा स्व-रोज़गार से जुड़े पेशेवर शामिल होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “राजनीति से ज्यादा सशक्त माध्यम परिवर्तन का दूसरा कोई नहीं हो सकता इसलिए समाज में यदि बदलावा लाना है तो पेशेवरों को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए और उन्हें पार्टी पूरा सम्मान देगी और जिस तरह से कांग्रेस पहले पेशेवरों को महत्व देती रही है उसी तरह से उन्हें समाज में बदलाव करने का मौका कांग्रेस के मंग से मिलेगा।” उन्होंने कहा, “अगर आपको लग रहा है कि सिर्फ मोहब्बत ही नफरत का एक जवाब है तो आप प्रोफेशनल कांग्रेस का हिस्सा बनकर अपनी भूमिका निभा सकते हैं। राजनीति में जो दरवाजे आम जनता के लिए बंद किए गए हैं, उसे प्रोफेशनल कांग्रेस खोलेगा। इसके माध्यम से आप किसानों, महिलाओं, नौजवानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकते हैं। हम चाहते हैं कि हम से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^