बकाया गन्ना भुगतान की माँग को लेकर चल रहा भाकियू का धरना वापस लिया: टिकैत
13-Sep-2022 10:24 PM 8412
शामली, 13 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के शामली में किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहा भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का धरना मंगलवार को वापस ले लिया गया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि प्रशासन से किसानों की माँग पूरी किए जाने का आश्वासन मिलने पर धरना वापस लेने का फ़ैसला किया गया। इससे पहले भाकियू के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने ट्रैक्टर खडे कर जाम लगाया। टिकैत भी ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। टिकैत ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होगा, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस बीच क़िला प्रशासन के साथ किसान नेताओं की बातचीत में किसानों की माँग पूरी किए जाने का आश्वासन दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^