बम्बई उच्च न्यायालय ने दिव्यांग महिला के गर्भ को समाप्त करने की दी अनुमति
11-Oct-2023 10:20 PM 5754
मुंबई, 11 अक्टूबर (संवाददाता) बम्बई उच्च न्यायालय ने शारीरिक और बौद्धिक रूप से अक्षम एक महिला को 29 सप्ताह के गर्भ को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति दी है। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति गौरी गोडसे की खंडपीठ ने हाल ही में मेडिकल बोर्ड की एक रिपोर्ट के बाद महिला(25) को गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी। अदालत पीड़िता के पिता की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें दुष्कर्म के कारण ठहरे गर्भ को समाप्त करने की मांग की गई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^