बंधक बनाकर पीटे गए युवक की मौत, ग्रामीणों के हमले में एएसआई शहीद
15-Mar-2025 11:51 PM 9124
मऊगंज, 15 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के गडरा गांव में आज एक युवक को बंधक बनाकर पीटे जाने से उसकी मौत हो गयी और इस बवाल की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस दल पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रामचरण गौतम शहीद हो गए और कम से कम चार पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गडरा गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर रात स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और कुछ हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। घायल पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों और एक नायब तहसीलदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^