बंगाल में एनआईए अधिकारियों पर हमला, दो गिरफ्तार
06-Apr-2024 08:38 PM 8988
कोलकाता 06 अप्रैल (संवाददाता) राष्ट्रीय जांच दल (एनआईए) के अधिकारियों पर शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में भीड़ ने उस समय हमला किया गया, जब आतंकवाद विरोधी एजेंसी 2022 विस्फोट मामले में तृणमूल कांग्रेस के (टीएमसी) दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लौट रही थी। इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस इस हमले की जांच कर रही है जिसमें एनआईए के वाहन में तोड़फोड़ की गई और एक अधिकारी घायल हो गया। जांच एजेंसी ने भूपतिनगर थाना में शिकायत दर्ज की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^