बंगलादेश में डेंगू से मरने वालों की संख्या 300 के पार, कुल मामले 64 हजार
06-Aug-2023 02:38 PM 2659
ढाका 06 अगस्त (संवाददाता) बंगलादेश में पिछले 24 घंटों में डेंगू से 10 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या 300 के पार कर गयी जबकि इस बीमारी के 2,495 मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत देश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की ओर से बताए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक देश में कुल पुष्टि किए गए संक्रमणों की संख्या 63,968 हो गई है जबकि जनवरी से मृतकों की संख्या 303 पहुंच गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^