बरेली में तीन मासूम बच्चियां जिंदा जली, एक गंभीर
23-Feb-2024 07:44 PM 7305
बरेली, 23 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रुप से झुलस गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बरेली में आग लगने से हुए हादसे का संज्ञान लेकर मृतक बच्चों के परिवार को शोक संतप्त संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^