ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने राज्याभिषेक के लिए बकिंघम पैलेस प्रस्थान किया
06-May-2023 08:12 PM 4813
लंदन, 06 मई (संवाददाता) ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स तृतीय ने अपने राज्याभिषेक के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे बकिंघम पैलेस से मध्य लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे के लिए प्रस्थान किया। सम्राट चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला का ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर एब्बे चर्च में ब्रिटेन की परंपरा और धार्मिक रीति से राज्याभिषेक होगा। उनकी ताजपोशी की रश्म लगभग दो घंटे चलेगी। ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राज्यारोहण के 70 वर्ष बाद नयी ताजपोशी हो रही है। सम्राट चार्ल्स तृतीय (74) ने अपनी मां एवं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद पिछले साल सितंबर में सिंहासन संभाला था। चार्ल्स तृतीय के ताजपोशी में देश विदेश के शीर्ष नेता शामिल हो रहे है और भारत का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^