बरोदिया नोनागिर में पुलिस चौकी खुलेगी : सरकार पीड़ित परिवार के साथ है
30-May-2024 12:00 AM 871

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरोदिया नोनागिर की घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसी घटना न हो, यह हमारा प्रयास होगा। राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। यहाँ पर बार-बार घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए यहां पर पुलिस चौकी खोली जाएगी। क्षेत्र में पुलिस प्रबंधन करते हुए परिवार के बड़े-बूढ़ों को भी विश्वास में लिया जाएगा। जान-माल का नुकसान होना चिंतनीय है। मैं इस अत्यधिक दु:ख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हूँ। घटना के मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। ऐसी दु:खद घटना पर राजनीति नहीं की जाए।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^