विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान की दिल्ली पर रोमांचक जीत
Zuber Ansari
India
22-Apr-2022 11:52 PM
4514
मुम्बई, 22 अप्रैल (AGENCY) जबरदस्त फॉर्म में चल रहे जोस बटलर (116) के लगातार दूसरे शतक से राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में 15 रन से पीट दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में दो विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर बनाया और दिल्ली की चुनौती को आठ विकेट पर 207 रन पर रोक दिया। राजस्थान की टीम सात मैचों में पांचवीं जीत और 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। दूसरी तरफ दिल्ली को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने 4.3 ओवर में दिल्ली को 43 रन की बढ़िया शुरुआत दी। प्रसिद्ध कृष्णा ने वार्नर को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। वार्नर ने 14 गेंदों पर 28 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया।सरफराज खान एक रन बना कर आउट हो गए। सरफराज का शिकार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने किया। पृथ्वी शॉ 27 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर अश्विन का दूसरा शिकार बने। कप्तान ऋषभ पंत 24 गेंदों में 44 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर देवदत्त पडिकल को कैच थमा बैठे। अक्षर पटेल एक रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर बोल्ड हुए। शार्दुल ठाकुर 10 रन बनाकर दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हुए। इन विकेटों के गिरने के बीच ललित यादव दूसरे छोर पर रन बनाते रहे। रोवमन पॉवेल ने आने के साथ दो छक्के मारे। दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 36 रन की जरूरत थी। कृष्णा ने ललित यादव को 19वें ओवर में पवेलियन की राह दिखा दी। ललित ने 24 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाये। कृष्णा ने 19वां ओवर मैडन डाला और ललित का विकेट भी झटका। पॉवेल ने आखिरी ओवर में पहली गेंद पर सीधा छक्का मारा। पॉवेल ने ओबेद मेकॉय की दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ा। तीसरी गेंद भी छक्के के लिए दर्शकों के बीच पहुंच चुकी थी। तीसरी गेंद नो बॉल है या नहीं इसे लेकर विवाद हुआ। कप्तान पंत तो दोनों बल्लेबाजों को बाहर बुलाने का इशारा करने लगे। लेकिन इससे पॉवेल की लय टूट गयी। पॉवेल फिर छक्का नहीं मार पाए और आखिरी गेंद पर आउट हो गए। पॉवेल ने 15 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 36 रन बनाये। इससे पहले बटलर ने 65 गेंदों में नौ चौकों और नौ छक्कों की मदद से 116 रन बनाये। बटलर इसके साथ ही बेंगलुरु के विराट कोहली के बाद एक सत्र में 3 शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए । विराट का 2016 में 4 शतक बनाने का रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा है। बटलर ने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल के साथ ओपनिंग साझेदारी में मात्र 92 गेंदों में 155 रन जोड़े। पडिकल ने 35 गेंदों पर 54 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान संजू सैमसन ने 19 गेंदों पर 46 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। राजस्थान ने पहले पांच ओवरों में 29 रन बनाये थे लेकिन इसके बाद बटलर ने दिल्ली के गेंदबाजों का धुंआ निकाल दिया। दिल्ली की तरफ से खलील अहमद ने 47 रन पर एक विकेट और मुस्ताफिजुर रहमान ने 43 रन पर एक विकेट लिया।...////...
«
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति नायडू
खेल खिलाड़ी
»
हम सभी जानते हैं कि धोनी क्या कर सकते हैं: रोहित
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
batalar-ka-toophaanee-shataka-raajasthaan-kee-dillee-par-romaanchak-jeeta
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/batalar-ka-toophaanee-shataka-raajasthaan-kee-dillee-par-romaanchak-jeeta
PAGETOP:
ERROR: