बीआरओ लोसर-ग्राफू-कोकसर मार्ग का जल्द बहाल करे: ठाकुर
29-Jul-2023 05:53 PM 8857
केंलाग, 29 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को जल्द से जल्द लोसर-ग्राफू-कोकसर मार्ग काे बहाल करने को कहा गया है। श्री ठाकुर ने कहा कि स्पीति में मटर की फसल तैयार हो रही है। ऐसे में फसल को मंडियों तक पहुंचाने में। लोसर ग्रांफू बंद होने के कारण किसानों को दिक्कतें पेश आ रही है। इसके साथ ही पर्यटकों को भी रिकांगपिओ होकर आना पड़ रहा है। स्पीति में पर्यटक की संख्या में इस वजह से गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि बीआरओ के अधिकारियों से कहा गया है कि लोसर-ग्रांफू-कोकसर मार्ग को अति शीघ्र बहाल करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^