बेलारूस में रूस के साथ बातचीत के लिए यूक्रेन तैयार
27-Feb-2022 11:27 PM 7510
मॉस्को, 27 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) यूक्रेन ने बेलारूस में रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत पर सहमति जतायी है और रूसी दल वार्ता स्थल की ओर रवाना हो गया है। रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेडिंस्की ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूसी दल वार्ता स्थल की ओर रवाना हो गया है। बेल्टा समाचार एजेंसी ने बताया कि यह वार्ता यूक्रेन और बेलारूस सीमा के निकट गोमेल में होने की उम्मीद है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि रूसी प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए तैयार है और अपने यूक्रेनी समकक्षों का इंतजार कर रहा है। श्री पेस्कोव ने बताया,"जैसा कि आप जानते हैं, बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ फोन पर बात की है। इसके बाद उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और कहा कि वह रूसी प्रतिनिधिमंडल काे वापस नहीं बुलायें क्योंकि यूक्रेन ने गोमेल में वार्ता के लिए आने के लिए संकेत दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^