बेल्जियम से 3-6 से हारा भारत
21-Jun-2025 11:01 PM 8628
एंटवर्प, 21 जून (संवाददाता) एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में शनिवार को आखिरी क्षणों में किए गए गोलों की बदौलत बेल्जियम ने भारत को 3-6 से हरा दिया। दिलप्रीत सिंह (36’) और मंदीप सिंह (38’) के गोलों ने भारत को दो गोल से पिछड़ने से वापस लाने में मदद की, जबकि अमित रोहिदास (56’) के आखिरी क्षणों में किए गए तीसरे गोल ने भारत को मुकाबले में बनाए रखा। इस बीच, आर्थर वान डोरेन (1’, 54’) के दो गोल और अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स (28’), रोमन डुवेकोट (49’), थिब्यू स्टॉकब्रोक्स (53’) और टॉम बून (59’) के गोलों ने बेल्जियम की जीत की कहानी लिखी। भारत ने पहले मिनट में ही गोल खा लिया, जब बेल्जियम ने खेल के पहले 20 सेकंड में दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। गोलकीपर सूरज करकेरा ने अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स की ड्रैग-फ्लिक को रोक दिया, लेकिन आर्थर वैन डोरेन ने रिबाउंड पर गोल करके मेजबान टीम को बढ़त दिला दी। बेल्जियम की तेज शुरुआत ने भारत को पीछे धकेल दिया, जिससे मेहमान टीम को गेंद पर कब्ज़ा बनाए रखने या गति बनाने में संघर्ष करना पड़ा। अपनी मज़बूत तकनीकी क्षमता से उत्साहित भारत ने दूसरे क्वार्टर में मुक़ाबले में अपनी जगह बनाई। शानदार स्टिक वर्क के साथ उन्होंने बेल्जियम के मैन-टू-मैन डिफेंस पर दबाव बनाया और लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये, लेकिन उन्हे गोल में तब्दील नहीं कर सका। इस दौरान एलेक्ज़ेंडर हेंड्रिक्स ने हाफ-टाइम से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारत ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत शानदार तरीके से की लेकिन बेल्जियम ने धीरे-धीरे खेल पर नियंत्रण कर लिया । भारत को तब राहत मिली जब उसे लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। दूसरे प्रयास में, जुगराज सिंह की ड्रैग-फ्लिक को बेल्जियम के डिफेंस ने रोक दिया, लेकिन दिलप्रीत ने तेज़ी से प्रतिक्रिया की और एक तंग कोण से रिबाउंड को गोल में मारते हुए अंतर को कम किया। कुछ ही क्षणों बाद, विवेक सागर प्रसाद ने गेंद को एक ख़तरनाक क्षेत्र में खेला, जहाँ मंदीप सिंह के टच ने वैन डोरेन से गेंद को डिफ़्लेक्शन किया और गोल में घुसकर स्कोर 2-2 कर दिया। भारत तीसरे गोल के लिए लगातार प्रयास करता रहा और एक अन्य पेनल्टी कॉर्नर पर संजय मामूली अंतर से अपना निशाना चूक गए। भारत को अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में ही करारा झटका लगा जब रोमन डुवेकोट ने टॉम बून के शानदार रन के बाद नज़दीक से गोल करके पेनल्टी कॉर्नर के बाद फिर से बढ़त हासिल कर ली। अंतिम दस मिनट में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ और विक्टर फ़ॉबर्ट के शानदार रन के बाद बेल्जियम ने फिर से गोल किया, जिससे थिब्यू स्टॉकब्रोक्स को आसान फ़िनिश मिला। भारत की मुश्किलें तब भी जारी रहीं जब सर्कल के अंदर से आर्थर वान डोरेन का ज़बरदस्त शॉट अमित रोहिदास से टकराकर नेट में जा लगा और स्कोर 5-2 हो गया। भारत के अमित रोहिदास ने एक महत्वपूर्ण पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मेहमान टीम के लिए एक गोल कर दिया। अंतिम कुछ मिनटों में टॉम बून ने बेल्जियम के लिए छठा गोल करके एक व्यापक जीत हासिल की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^