बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता से सूरत के लिए सीधी उड़ानों को रवाना किया सिंधिया ने
03-Mar-2023 09:19 PM 2040
नयी दिल्ली, 03 मार्च (संवाददाता) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को एयर एशिया इंडिया की सूरत को बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने वाली कई सीधी उड़ानों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उड्डयन मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार से शुरू की गयी इन 21 साप्ताहिक उड़ानों पर एयरबस 320 विमानों का परिचालन किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार बेंगलुरु-सूरत मार्ग पर एयर एशिया इंडिया की नयी दैनिक उड़ान 14.25 बजे उड़कर 16.15 बजे सूरत पहुंचेगी। वापसी में यह 16.45 बजे उडान भरकर 19:00 बजे बेंगूलर पहुंचेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^