26-Aug-2023 06:28 PM
6211
बेंगलुरु, 26 अगस्त (संवाददाता) कर्नाटक के सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने शनिवार को राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन नेताओं पर दया भाव व्यक्त किया जिन्हें एचएएल हवाई अड्डे के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैरिकेड के पीछे खड़े होने के लिए कहा गया था।
श्री खड़गे ने यह भी कहा कि सड़क पर खड़े भाजपा नेताओं ने खुद को अपमानित समझा, लेकिन यह मतदाताओं, कन्नड़ लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अपमान है।
श्री खड़गे ने कन्न्ड़ भाषा में कहा ,“भले ही वे राजनीतिक और वैचारिक रूप से विरोधी हैं, मुझे कर्नाटक के भाजपा नेताओं पर दया आती है। यह दयनीय है कि प्रधानमंत्री के सामने भाजपा बैरिकैड्स के पीछे बंद कैदियों की तरह उनका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने अपना आत्म-सम्मान और स्वाभिमान खो दिया है।”
श्री मोदी मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए आज यूनान से सीधे बेंगलुरु लौटे थे।
श्री खड़गे ने आगे कहा, “क्या विपक्ष के नेता का चुनाव करना संभव है जब आलाकमान ने उनका इतना तिरस्कार किया हो? अब, भाजपा खुद अपने तानाशाही का शिकार है। ऐसा नहीं है कि सड़क पर खड़े होकर भाजपा नेताओं ने खुद को अपमानित किया है।” यह मतदाताओं का भी अपमान है, कन्नड निवासियों का अपमान है और कार्यकर्ताओं का अपमान है।...////...