भादरा में नगरपालिका अध्यक्ष उपचुनाव भाजपा की हार के डर से कराया गया स्थगित-गहलोत
09-Jul-2024 12:54 AM 2661
जयपुर 08 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हनुमानगढ़ के भादरा में नगरपालिका अध्यक्ष उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) की हार के डर से राज्य सरकार ने सोमवार को पूर्व निर्धारित चुनावों को दबाव बनाकर बिना किसी कारण स्थगित कर दिया। श्री गहलोत ने अपने बयान में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले भरतपुर में जिला प्रमुख चुनाव को भी इसी तरह भाजपा की हार के डर से स्थगित किया। लगता है यहां भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी व्यवस्था नहीं कर सकी इसलिए यह नौबत आई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^