भाजपा अपने कुकुर्मों की वजह से सभी चुनावो में हर हाल में हारेगी: रामगोपाल यादव
18-Nov-2023 10:53 PM 4332
इटावा, 18 नवंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी अपने कुकर्मों की वजह से सभी चुनाव में बुरी तरह से पराजित होगी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव इटावा में शनिवार को जिला सहकारी बैंक की 73 वी सामान्य बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वैसे वह कोई ज्योतिषी नहीं है लेकिन वह यह कह सकते हैं कि 03 दिसंबर को जब चुनाव नतीजे सामने आएंगे तो आप देखेंगे कि भारतीय जनता पार्टी सभी राज्यों के चुनाव में बुरी तरह से पराजित हो चुकी होगी। यह बात वह इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के कुकर्म उसकी पराजय के मुहाने तक ले जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^